शाहबाद: समावेशी आजीविका योजना से ग्रामीण गरीब परिवारों को मिला सहारा, शाहाबाद में बायर-सेलर कैंप आयोजित
Shahbad, Baran | Apr 2, 2026 जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की समावेशी आजीविका योजना (उपार्जन) के तहत शाहाबाद ब्लॉक के नगरकोट माताजी मंदिर परिसर में बायर-सेलर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश हाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।