खागा: सुल्तानपुर घोष में गैस सिलेंडर के धमाके से घर में लगी आग, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, पुलिस मौके पर
फतेहपुर जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत मालादेई मजरा इजुरा खुर्द में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इंद्रपाल पुत्र रामदीन (80 वर्ष) घर पर अकेले थे और खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने के बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में वृद्ध गंभीर