चैनपुर: किन्नी गांव में 16 जून को मनाई जाएगी स्व अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि, पूर्व सीएम रघुवर दास होंगे शामिल : विधायक आलोक
डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया के पिता और गरीबों एवं शोषितों की आवाज स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि 16 जून को चैनपुर प्रखंड के किन्नी गांव में मनाई जाएगी। यहां इस गांव में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास भाग लेंगे।