सांगोद: सांगोद क्षेत्र में दिनभर आगजनी की घटनाओं से मचा हड़कंप, फायर टीम ने मौके पर पाया काबू
Sangod, Kota | Apr 19, 2026 सांगोद क्षेत्र में आग की घटनाओं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। दिनभर अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिनका कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब 11बजे सबसे पहले सांगोद के कौड़ियों चौक स्थित ओड़िया बस्ती में आग लगी, जो तेजी से घरों तक पहुंच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।