फरीदपुर थाना क्षेत्र ग्राम जटुआ में पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है।शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि उसके हत्या की गई है हालांकि पुलिस मामले को आत्महत्या मान रहीं है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।