बरेली: भमोरा थाना पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
भमोरा थाना पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी सिटी बरेली ने जानकारी दे तो वह बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त काफी शातिर किस्म के अपराधी हैं। उन्होंने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।