दमोह के हटा नाका स्थित मंगल दाल मील के सामने बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 200 केवीए का डीटीआर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे एलटी केबल टूटने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर विद्युत विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और युद्धस्तर पर सुधार कार्य कर करीब एक घंटे में आपूर्ति बहाल की गई।