देवघर: देवघर के केकेएन स्टेडियम में विरांश स्टाइलिश XI बना चैंपियन, बादशाह XI को 5 विकेट से रौंदा
देवघर स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आज रविवार दोपहर 3:00 से खेले गए 'स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी सीजन 2' के रोमांचक फाइनल मुकाबले में विरांश स्टाइलिश XI ने बादशाह XI को 5 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच खेला गया यह खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बादशाह XI की शुरुआत ठीक