बालाघाट: स्वच्छता अभियान के कुछ दिनों बाद ही मोती गार्डन में फिर फैली गंदगी
स्थानीय मोती गार्डन में एक बार फिर गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही नगर पालिका ने स्वच्छता अभियान के तहत गार्डन परिसर में विशेष साफ-सफाई करवाई थी, लेकिन अभियान के कुछ ही दिनों बाद यहां दोबारा कचरा और गंदगी जमा होने लगी है। गार्डन में घूमने आने वाले नागरिकों का सोमवार लगभग दोपहर 12 बजे कहना है कि नियमित सफाई के अभाव में परिसर की स्वच्छता व