उरई: कोच कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बाइक चोर किए गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
Orai, Jalaun | Oct 24, 2024 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोच कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो चोरों को पांच चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।