अंबाह: कोर्ट परिसर में चमकी ईमानदारी, बुजुर्ग महिला को लौटाया पैसों और दस्तावेजों से भरा पर्स
Ambah, Morena | Jun 1, 2026 कोर्ट परिसर में ईमानदारी की मिसाल अंबाह न्यायालय परिसर में अधिवक्ता मनोज यादव और उनके सहयोगियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला का पैसों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाया। पर्स मिलने पर राजेश चौहान और प्रशांत शर्मा ने उसे संभालकर रखा। पर्स वापस मिलने पर महिला ने सभी का आभार व्यक्त किया।।