66 केवी बिजली घर सुजड़ू में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों का धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने स्मार्ट मीटर और चेकिंग के नाम पर विभागीय भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। यूनियन ने मांग की कि प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए और संविदा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्मार्ट मीटर और चेकिंग के नाम पर विभागीय भ्रष्टाचार और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के आरोप में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 66 केवी बिजली घर सुजड़ू में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने और चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है।