बड़वाह के मोरटक्का पुल पर शनिवार सुबह करीब सवा नव बजे एक सड़क हादसा में 35 वर्षीय युवक मोनू उर्फ मोहन सिंग चौहान निवासी सुराना नगर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी चितेश पाटीदार ने बताया कि आज सुबह सनावद जाने के दौरान मेरे आगे जा रहे स्कूटी सवार मोनू उर्फ मोहन सिंह चौहान को दादा दरबार नर्मदा ब्रिज पर सामने से आ रही तेज रफ्तार आयशर वाहन ने टक्कर मार दी।