मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में अनोखी कांवड़, शिवभक्त ने भोलेनाथ से मांगा योगी आदित्यनाथ को PM बनाने का आशीर्वाद
ऐतिहासिक शिव चौक पर सोमवार रात एक भव्य शेषनाग आकृति वाली कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ जा रहे शिवभक्त ने बताया कि वह माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ यात्रा कर रहा है। साथ ही उसने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बने।