चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद चित्रकूट द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा ज्योति कलश यात्रा” का आयोजन किया गया।
आज पूरे जिले में इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की धूम देखने को मिली। खास बात यह रही कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही थी, तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी द्वारा “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
यानी वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चित्रकूट में सियासी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। भाजपा और सपा, दोनों ही दल अपने-अपने कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
इसी क्रम में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से खास बातचीत की।
इस खास बातचीत में चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सेवा ज्योति कलश यात्रा के उद्देश्य, सेवा संकल्प अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी बात रखी।
आखिर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय का क्या कहना है?
सेवा ज्योति कलश यात्रा के जरिए उन्होंने जनता को क्या संदेश दिया?
और भाजपा के इस अभियान को लेकर उनकी क्या रणनीति और सोच है?
इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए देखिए हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा की पूर्व लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से हुई यह खास बातचीत।
देखिए पूरी बातचीत...
Karwi, Chitrakoot | Oct 8, 2026