बीना: पंजाबी धर्मशाला में दो दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट का समापन, नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई अतिथियों ने की शिरकत
Bina, Sagar | Jun 7, 2026 शह और मात का यह रोमांचक सफर एक बार फिर इतिहास रच गया। रेलवे बाईपास स्थित पंजाबी धर्मशाला में बीना रिफाइनरी बीपीसीएल और समन्वय मंडपम के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का रविवार करीब 1:00 बजे भव्य समापन हो गया। 8 साल के नन्हे चैंपियन से लेकर 88 साल के अनुभवी बुजुर्ग तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।