मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को बार्लोगंज स्थित मेरिवेल स्टेट क्षेत्र में अचानक भारी भूस्खलन होने से अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी मकान का विशाल पुश्ता (रिटेनिंग वॉल) भरभराकर मुख्य सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग पूरी तरह मलबे और बड़े-बड़े पत्थरों से पट गया। कुछ समय के लिए सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई और लोगों को रेलिंग का सहारा लेकर सावधानीपूर्वक निकलना पड़ा।
भूस्खलन के दौरान पुश्ते के कई बड़े पत्थर तेज़ी से नीचे स्थित मकानों की ओर लुढ़क गए। इनमें से एक पत्थर एक घर के वॉशरूम पर गिरा, जिससे उसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां सड़क को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने में जुट�