चित्तौड़गढ़: कुंभा नगर स्थित भगवान पार्श्वनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख जैन मंदिरों में कलश पूजन के साथ पर्यूषण पर्व की शुरुआत
कुंभा नगर स्थित भगवान पारसनाथ मंदिर सहित शहर के प्रमुख जैन मंदिरों में रविवार को विशेष कलश पूजन के साथ दिगंबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व की शुरुआत हो गई। 10 दिवसीय इस पर्व का समापन 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। इन दिनों एशिया कलह, मतभेद अहंकार आदि से दूर रहते हुए धर्म की आराधना की जाएगी।