सवायजपुर: अज्ञात कारणों से लगी आग में दो भाइयों की गृहस्थी राख, पीड़ित परिवार दाने-दाने को हुआ मोहताज
अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनी में दोपहर करीब ढाई बजे सुंदरलाल के घर के पीछे रखे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भाई रामकरन के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण जुटते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दोनों भाइयों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। के साठ हजार रुपए नकद, बेटी के जेवरात, 10 कुंतल गेहूं, 50 किलो सरसों, पंखे और पानी की मोटर जल गए।