गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा रोड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवक गिरकर बुधवार की शाम 5:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि दोनो युवक बाइक पर सवार होकर कुचायकोट जा रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।