चकिया: मटीहनी गांव में नदी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
चकिया के मटीहनी गांव में नदी किनारे खेलते समय पैर फिसलने से सुप्रीत (5) पुत्र सुरेश साहनी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। आज शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस द्वारा बताया गया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।