किस्को: किस्को थाना क्षेत्र: नाबालिग द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाल सुधार गृह भेजा
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। बीते शुक्रवार को देर शाम में पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद किस्को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के