नारायणपुर: गंगा दियारा में ठनका गिरने से एक युवक की मौत
गंगा दियारा में ठनका गिरने से जितेंद्र कुमार (पुत्र ओमप्रकाश यादव) की मौत हो गई। वह खेत में काम करने गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि बारिश के दौरान ठनका गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वार्ड सदस्य ने मुआवजे की मांग की है।