विदिशा नगर: हैदरगढ़ के 12 वर्षीय बालक की अचानक तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
हैदरगढ़ में रहने वाले खिलान सिंह के 12 वर्षीय बेटे को आज सुबह 4:00 बजे अचानक उल्टी हुई उसे इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने उसे विदिशा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया डॉक्टरों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है पिता का कहना है कि सिर्फ उल्टी आने की वजह से किसी की मौत होना समझ से परे है ।