विदिशा नगर: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस से गंजबासौदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त टकराई गाय, ट्रेन आधे घंटे हुई लेट
दिल्ली से चलकर भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस विदिशा जिले के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन से गुजरते वक्त एक गाय से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण गए उसके अगले हिस्से में फस गई। जिससे आधे घंटे ट्रेन लेट भी हुई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को रेलवे सूत्रों ने घटना की पुष्टि की।