विदिशा नगर: गिरधर कॉलोनी में चल रही शिव महापुराण की कथा में छठवें दिन रही काफी भीड़
शिव महापुराण की कथा जो पहले चार दिन में संपन्न हो रही थी वह निर्विघ्न रूप से छठवें दिन भी जारी रही। शनिवार को कथा का आखिरी दिन है। पिछले 5 दिनों के मुकाबले छठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं के भीड़ काफी ज्यादा रही। पंडाल सुबह 10 बजे से ही पूरा भर गया था। आज भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पंडाल के बाहर कीचड़ में बरसते पानी में बैठकर कथा का श्रवण कर रहे थे।