फतेहपुर: फतेहपुर में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, उमरपुर मोड़ पर तीन युवक गंभीर घायल
*फतेहपुर: तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, उमरपुर मोड़ पर तीन युवक गंभीर घायल* सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के उमरपुर मोड़ पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीन युवक गंभीर घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्रेम नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।