गुना नगर: जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, जिले में बेहतर काम करने वाले लोगों को कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सीईओ ने किया सम्मानित
गुना में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन हो गया है। 28 जून शाम को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने बताया, गुना में कंजा गांव के कुआं नदी उद्गम स्थल से लेकर जिले भर के नदी कुआ बावड़ी तालाब के जीर्णोद्धार जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया गया। अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।