कोडरमा: तिलैया थाना में पति ने पत्नी और दोस्त पर लगाए गंभीर आरोप
तिलैया थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और अपने दोस्त के खिलाफ अवैध संबंध, मारपीट, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का गुरुवार को 1 बजे आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि 17 जून को उन्होंने दोनों को अपने घर में आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।