खुरई: JE कैलाश बेलदार को चप्पलों से पीटने वाली महिला गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध नाबालिग को भी लिया अभिरक्षा में।
Khurai, Sagar | Jun 12, 2026 विद्युत विभाग के JE कैलाश बेलदार को अपने साथी अधिवक्ता संतोष सिंह और दो अन्य साथियों के साथ चप्पलों से पीटने वाली महिला को शहरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर महिला को गिरफ्तार किया साथ ही घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया है