बीसलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धान खरीद में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए स्थानीय मंडी समिति गेट पर धरना दिया। संगठन का कहना है कि मंडी में किसान कई-कई दिनों से धान से भरी ट्रालियां लेकर खड़े हैं, लेकिन क्रय केंद्रों पर उनकी फसल नहीं तौली जा रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन के आदेश पर मंडी में 33 धान क्रय केंद्र खुले हैं।