करहल: करहल पुलिस ने नगला वदा गांव के पास से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
करहल पुलिस ने नगला वदा गांव के पास से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत करहल पुलिस ने प्रेमचंद पुत्र लोचन सिंह निवासी नगला वदा थाना करहल बाद संख्या 432 / 22 अपराध संख्या 376 / 20 धारा 411, 414 ,420 के तहत थाना प्रभारी ललित भाटी ने गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।