सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनपुर कक्षा एकादश के भैया बहनों द्वारा कक्षा द्वादश के भैया बहनों को शुक्रवार 2:00 बजे भाविनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष महादेव ठाकुर उपस्थित रहे। एसडीमम द्वारा द्वादश के भैया बहनों को कलेक्टर सोमेश मिश्रा का अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संदेश प्रधान किया गया।