सांगानेर: जयसिंहपुरा खोर इलाके में हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरा, तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत
जयपुर के जयसिंहपुर कोर इलाके में देर रात तेज आंधी और बारिश के बाद हाइड्रेशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक पर अपने परिचित से मिलने जा रहे एक युवक की तार की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत सप्लाई को बंद करवाया गया। वहीं लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।