निजामाबाद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आज बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दी बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता भवन में बैठक की और बैठक के बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हुए हैं।