रिवालसर: कांग्रेस नेताओं की ओछी राजनीति से चरमराई शिक्षा व्यवस्था,रिवालसर में कहा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने
Rewalsar, Mandi | Aug 24, 2024 भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने शनिवार को रिवालसर में कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओछी राजनीति से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ नहीं हैं जिस कारण उन्होंने बिना किसी विचार-विमर्श के शिक्षा विरोधी निर्णय लिया है।