कुकड़ू: सपादा जलापूर्ति प्लांट एक माह से बंद, दर्जनभर गांवों में गहराया पेयजल संकट
कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सपादा स्थित जलापूर्ति प्लांट पिछले करीब एक माह से बंद पड़ा है, जिससे आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है. ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. बताया जा रहा है कि उक्त योजना जल जीवन मिशन के तहत संचालि