गढ़वा: गढ़वा में विश्व पर्यावरण दिवस पर एसडीएम आवास परिसर में हुआ पौधारोपण, गीत-संगीत और शंख ध्वनि के बीच लगाए गए फलदार व औषधीय
Garhwa, Garhwa | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक-एक पेड़ लगाएंगे, बदलेंगे जमाना" गीत की मधुर धुन और शंख ध्वनि के बीच गढ़वा एसडीएम संजय कुमार के आवासीय परिसर में शुक्रवार की सुबह क़रीब 9बजे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में पांच फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने