रविवार को दोपहर 2:00 बजे दी गई जानकारी, बलौदाबाजार पुलिस को बड़ी सफलता, दो साल पुराने हत्या मामले में गिरफ्तारी, सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी में नंद कुमार पात्रे की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को बलौदाबाजार पुलिस ने मुंगेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष सिंह ठाकुर (30) और सैयद वाहिद (34) पर हत्या, हत्या के प्रयास व दंगा की धारा लगाई गई!