राजगढ़: राजगढ़ जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
राजगढ़ जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं के जन्म प्रमाण पत्र का बुधवार को वितरण किया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रजनीश शर्मा ने बुधवार को दोपहर 3:00बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि जन्म प्रमाण पत्र की व्यवस्था केवल सामान्य कार्य दिवस तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय अवकाश एवं प्रत्येक रविवार को भी नियमित रूप से ये कार्य किया जा रहा है।