ऊंचाहार: उमरन पंचायत के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार क्षेत्र के उमरन पंचायत घर के पास ऊँचाहार सलोन पर शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार अनिरुद्ध यादव निवासी गंगश्री सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, जानकारी मिलने पर साथियों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।