हरदा: एमपीपीएससी में 8वीं रैंक हासिल कर परिवहन उपनिरीक्षक बने नैवेद्र सिंह राजपूत, बागरुल आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
Harda, Harda | Jun 8, 2026 ग्राम बागरुल निवासी नैवेद्र सिंह राजपूत ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवहन उप निरीक्षक (ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके प्रथम ग्राम आगमन पर ग्रामवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।