अनूपगढ़: अनूपगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, आसमान में छाए काले बादल, बरसात शुरू, किसानों की बढ़ी चिंताएं
अनूपगढ़ क्षेत्र में आज शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है। आज सुबह करीब 9:30 बजे क्षेत्र में बरसात शुरू हो गई। बरसात के कारण तापमान में गिरावट तो जरूर आई है मगर वहीं जनजीवन भी बरसात के कारण प्रभावित हुआ है। वहीं दूसरी ओर खेतों में किसानों की फसल भी पकाव पर खड़ी है। फसल पकाव पर होने के कारण किसान उसकी कटाई कर रहे थे मगर अब कटाई करना मुश्किल है।