हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी के पासवर्ड चोरी कर कंप्यूटर कोड से छेड़छाड़ कर 4 लाख 90 हजार रुपए के गबन करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर हनुमानगढ़ साइबर पुलिस थाना में एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एरिया हेड गुड्डुलाल ने मुकदमा दर्ज करवाया है।