मंझनपुर: कौशाम्बी कारागार का डीएम एवं एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कैदी फरहा जाफरी पर हुए हमले के बारे में प्राप्त की जानकारी
कौशाम्बी जिला कारागार का डीएम एवं एसपी ने आकस्मिक निरीक्षण किया है। जिला कारागार के अंदर दाखिल होते ही डीएम एवं एसपी ने बैरकों में बंद कैदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की है। बता दें कि 23 अगस्त को जिला कारागार में पति की हत्या के मामले में सजायाफ्ता फरहा जाफरी पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया था।