मंझनपुर: एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 37 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के एसपी के निर्देशन में वारंटी/वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में मंझनपुर समेत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 37 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया है।