डॉन बॉस्को स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व खुशियों, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला क्रिसमस पर्व आज दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे डॉन बॉस्को स्कूल परिसर में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चारों ओर क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे गुब्बारे और सजावट ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बन