अनूपपुर: जिले में हाथियों का मूवमेंट: पांच हाथियों का दल तीन हिस्सों में बंटा, वन विभाग सतर्क
जिले में हाथियों के विचरण की गतिविधि लगातार जारी है। शुक्रवार को पांच हाथियों का दल तीन अलग-अलग हिस्सों में बंटकर वन क्षेत्र में विश्राम और भ्रमण करता पाया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार एक दंतैल (एकल) हाथी जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सोनमौहरी के समीप सोनमौहरी बीट के जंगल क्षेत्र में पहुंच गया।