अररिया: पुलिस संस्मरण दिवस पर पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Araria, Araria | Oct 21, 2026 पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस केंद्र, अररिया में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों क. सलामी अर्पित की। साथ ही माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।