नानपारा: बाबागंज में कांग्रेसियों ने मनाया 140वां स्थापना दिवस, असहायों को वितरित किए कंबल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस बाबागंज ब्लॉक मुख्यालय पर सादगी एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा नानपारा प्रत्याशी डॉ. ए. एम. सिद्दीकी के नेतृत्व में भीषण ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय व बेसहारा लोगों को सैकड़ों कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ।